फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बहुउद्देशीय भवन में नहीं खुलीं दुकानें, अब होने लगा जर्जर

Fri, 28 Nov 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बेलनी स्थित अनुसूचित जाति के लिए बनाए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर बहुउद्देशीय भवन की स्थिति खराब होती जा रही है। भवन के शीशे टूट चुके हैं और उपयोग के अभाव में अधिकांश समय भवन बंद ही रहता है। भवन में एससी वर्ग के लिए दुकानों के लिए बनाए गए कमरे भी लंबे समय से खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से इन कमरों को दुकानों के रूप में आवंटित करने के लिए टेंडर भी जारी किए गए मगर किसी व्यक्ति ने आवेदन नहीं किया। दुकानें न खुल पाने के कारण यह भवन रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है। हाल ही में रुद्रप्रयाग दौरे पर आए उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने समाज कल्याण अधिकारियों के साथ की बैठक में भवन में लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर शुरू करने का सुझाव दिया था। कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि अब विभाग भवन को कोचिंग सेंटर के रूप में उपयोग करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें