गुप्तकाशी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान शिवम व वैष्णवी सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुने गए। कार्यक्रम के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्रधान त्यूड़ी सुभाष रावत एवं ग्राम प्रधान सांकरी वंदना नेगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम अधिकारी दिलबर कोटवाल ने बताया कि इन सात दिनों में स्वयंसेवियों ने विद्यालय के मुख्य मार्ग एवं हर्बल वाटिका का मरम्मतीकरण व सौंदर्यीकरण किया। उन्होंने नशा मुक्ति रैली भी निकाली। इस मौके पर दिगंबर सिंह नेगी, कलम सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष चुन्नीलाल शर्मा, दिनेश ममगाई, दिनेश, गणेश सेमवाल उपस्थित रहे। संवाद