फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चाहत बनीं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित स्वयंसेवी

Wed, 07 Jan 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुनाड में रंगारंग कार्यक्रम के साथ पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर बुधवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान कुमारी शालिनी को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका एवं पीयूष बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी एवं चाहत को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित स्वयंसेवी घोषित किया गया। सभी को प्रमाणपत्र भी दिए गए। शिविर में स्वयंसेवकों की ओर से जन जागरूकता रैली एवं नाटकों का मंचन किया गया। समापन कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष प्रवीण सेमल जी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग कार्यक्रम अधिकारी संतोष पवार एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें