चोपता। कनकचौरी में हुई कार्तिकेय मंदिर समिति की बैठक में आगामी जूनमें आयोजित होने वाले शिवपुराण कथा एवं महायज्ञ के आयोजन पर चर्चा कर कार्यक्रम की तिथियां घोषित की गईं। समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पांच जून से होगा जो 15 जून तक संचालित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 जून को जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 7 मई को 108 शंख बलम पूजा का आयोजन होगा। इस मौके पर प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी, उप प्रबंधक रमेश नेगी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य कंडररा अजयवीर भंडारी, जयवर्धन कांडपाल आदि मौजूद रहे।