फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 100 मीटर दौड़ में शीतल और सुशांत प्रथम

Thu, 06 Nov 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तिलनी में तीन दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसआई एसपी थपलियाल व अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कठैत और प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौहान ने किया। शुभारंभ पर सदनवार परेड की गई। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौहान ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा हैं। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से शीतल प्रथम, श्रेया द्वितीय और अनुजा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सुशांत प्रथम, रुदांश द्वितीय और अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी वर्ग की म्यूजिकल चेयर दौड़ में रुदांशी ने प्रथम, दक्षिता ने द्वितीय और आरुषि भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में आरुष, सानवी, सार्थक, यूकेजी में आयुष, आरिधि और आराध्य क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। खेल अध्यापक आशीष नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें