फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ हो रहा आंदोलन तेज

Fri, 08 Apr 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के खंड विकास अधिकारी की ओर से एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी के उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने बीडीओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अब 11 अप्रैल से सभी जिलों में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के दफ्तर में तालाबंदी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जखोली। एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का उत्पीड़न करने वाले द्वाराहाट के बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन का धरना जारी रहा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह, गणेश डिमरी, पंकज सिंह, अनूप, रुचि डिमरी, पूजा नवानी, महावीर लाल व अनिल सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का आंदोलन जारी रहा।

पौड़ी। यहां ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 11 से 16 अप्रैल तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री शिवराज सिंह चौहान, भुवन चंद्र थपलियाल, संदीप नेगी, तरुण डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। आंदोलन के चौथे दिन धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शासन से उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जयवीर चौहान, प्रमोद रमोला, रणवीर  रावत, नरेश जगूड़ी, नीमा बडोनी और सरोजनी आदि मौजूद रहे।

कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक में कहा गया कि अधिकांश ब्लाकों में बीडीओ उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। ऐसे में पंचायती राज को गांवों में संचालन करने में दिक्कतें आ रही हैं। धरने पर बैठने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार वशिष्ठ, महामंत्री मदन मोहन नगवाल, यूपी देवली, जीबी जोशी, देवेंद्र रावत, कविता राणा, गीता और अर्चना चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें