फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड के विरोध में क्रमिक धरना शुरू

विज्ञापन
मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ में किया धरना-प्रदर्शन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
मास्टर प्लान को निरस्त करने और देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन-धरना शुरू कर दिया है। कहा कि उन्हें बिना विश्वास में लिए बगैर उनके मकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा निशान लगाए गए हैं, जो अनुचित है। कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के नाम पर धाम की मौलिकता व वास्तविकता के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में डीएम को भी ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में क्रमिक धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं का कहना था कि आपदा के बाद से केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहा है, लेकिन सरकार द्वारा यहां के हक-हकूकधारियों व तीर्थ पुरोहितों की सुध नहीं ली जा रही है। मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के नाम पर उनकी संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिसका वे विरोध करते हैं। कहा कि बीते दिनों में भी उनके आवासीय भवनों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन द्वारा लाल रंग से निशान लगाए गए थे, लेकिन इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं की गई। धरना देने वालों में तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी , रमाकांत शर्मा, शशि अवस्थी, अशोक शुक्ला, गजेंद्र नेगी, नवीन शुक्ला, लखपत राणा, जमुना प्रसाद, संतोष त्रिवेदी, अंकुर, अंकित समेत अन्य तीर्थ पुरोहित व हक-हकूकधारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें