फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों में अलग काउंटर लगाएं

Tue, 02 Dec 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं समितियों की समीक्षा बैठक की। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण समिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारियों को लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए बैंकों में अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) समिति, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति तथा नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने नशामुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में डीडीएसी स्थापित करने की दिशा में तेजी लाने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने राजकीय चिकित्सालय माधवाश्रम, कोटेश्वर के भवन का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें