फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पारंपरिक ज्ञान से होगी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान

Fri, 09 Oct 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अपनाई जाएगी नई पहल
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए वन विभाग ग्रामीणों के पारंपरिक ज्ञान और अनुभवों की मदद लेगा। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने सामुदायिक हैजर्ड मैपिंग की प्रक्रिया आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत वन्यजीवों की आवाजाही, पूर्व में हुई घटनाओं और संवेदनशील स्थलों की जानकारी जुटाकर जोखिम वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

वन्यजीव सप्ताह के दौरान जखोली की उत्तरी और दक्षिणी रेंज के कोटी, डांगी, सिनगाटा, स्वीली-सेम और डडोली सहित खांकरा रेंज के पाटा, बांसी आदि गांवों में मैपिंग की गई। ग्रामीणों से संवाद कर वन्यजीवों की गतिविधियों और संघर्ष की आशंका वाले स्थानों की जानकारी ली गई। क्षेत्र के अनुसार सुरक्षा उपाय तय करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की जानकारी दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने चोपता क्षेत्र के मक्कू बैंड और बनियाकुंड में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वन पंचायत मक्कू, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के सहयोग से कचरा एकत्र कर प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें