फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए 2 से 16 तक स्वरोजगार कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में बाहरी राज्यों से गांवों में पहुंचे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़कर आजीविका संवर्धन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इन कार्यशालाओं में विभागीय अधिकारी रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देंगे, जिससे प्रवासी युवा अपनी रुचि के हिसाब से स्वरोजगार से जुड़ सके। 2 से 16 जुलाई तक न्याय पंचायतों में यह कार्यशालाएं होंगी।
विज्ञापन

आज (एक जुलाई) से प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा, चंद्रापुरी, अगस्त्यमुनि, चोपता, मयकोटी में 2 से 7 जुलाई तक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसी तरह से 8 से 16 जुलाई तक सतेराखाल, सुमेरपुर, पिपली, खांकरा व नाग करोड़ाखाल और नगरासू मेें 2 से 16 जुलाई तक जखोली और ऊखीमठ विकासखंड के न्याय पंचायत खलियाणा, कंडाली, सुमाड़ी, किमाणा-दानकोट, जवाड़ी, पांजणा, सौंराखाल, तिमली-बड़मा, ऊखीमठ, मनसूना, ल्वारा, फाटा, गुप्तकाशी में 2 कार्यशालाएं आयोजित होंगी। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि तय तिथियों पर पूर्वान्ह 11 बजे से कार्यशाला शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें