फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

Thu, 21 May 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ व बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में प्रवेश के लिए क्रीड़ा भवन में प्रारंभिक चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग सहित कई खेलों के लिए छात्रों ने ट्रायल दिया।
विज्ञापन

10 से 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया में आठ ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के उपक्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रशिक्षक लोकेश कुमार, प्रकाश भट्ट, हरप्रीत सिंह, सोहन रावत, शिखा चंद्र, सुलेखा, गुरमिंदर सिंह और करन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें