रुद्रपुर अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक को सम्मानित करते चिकित्सक व कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल रुद्रपुर को एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एस्योरेंस स्टेंडर्ड) और लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित किया है। इस कार्यक्रम के लिए चयनित रुद्रपुर जिला अस्पताल कुमाऊं मंडल का पहला और राज्य का हरिद्वार के बाद दूसरा अस्पताल है। शुक्रवार को सरकार की ओर से इसकी सूचना जारी होने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया को सम्मानित किया।
एनक्यूएएस सार्टिफिकेशन के लिए ओपीडी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, जनरल ओटी, ब्लड बैंक, प्रसव कक्ष आदि को लक्ष्य सार्टिफिकेशन प्रदान करने के लिए चुना गया है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. रखोलिया ने कहा कि सितंबर में भारत सरकार की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। वहां पर प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह चौहान, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. आरडी भट्ट, डॉ. वाईएस बृजवाल, डॉ. नागेंद्र सिंह, रमेश जोशी, जेएस रौतेला, राकेश कुमार आदि थे।