बसुकेदार। तहसील क्षेत्र में बीते वर्ष अगस्त माह में आई आपदा से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा कार्य कराने के लिए 10 सूत्री मांगों के समाधान के लिए आमरण अनशन किया था। तब विधायक के आश्वासन पर लोगों ने दो मार्च को अनशन समाप्त किया था। अब एक माह पूरा होने के बाद भी क्षेत्र में आपदा के कार्य हुए शुरू नहीं हो पाए हैं। प्रधान तालजामणा दीनानाथ, शिवानंद नौटियाल, ग्राम प्रधान जोला दीपा देवी, रामचंद्र सिंह ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुए तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद