गुप्तकाशी। ब्लॉक ऊखीमठ के ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण में गुलदार ने एक ग्रामीण के दो बैलों को मार डाला। इससे क्षेत्र में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार कई दिनों से गांव के आसपास सक्रिय है और आए दिन मवेशियों को मार रहा है। ग्राम प्रधान रुचि गैरोला व व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सेमवाल ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने वन विभाग से कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की। रेंज अधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। संवाद