फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ में शुरू हुआ जनगणना का दूसरा चरण

Thu, 03 Sep 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जनपद में जनगणना के दूसरे चरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत दुर्गम एवं हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में सितंबर में ही जनगणना पूरी की जाएगी। दूसरे चरण की शुरुवात श्री केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ के प्रगणकों ने जनगणना संबंधी कार्य शुरू कर किया।
विज्ञापन

केदारनाथ जैसे दुर्गम क्षेत्र में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जनपद में जनगणना के प्रथम चरण यानी हाउस लिस्टिंग का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसमें आवासीय एवं अन्य भवनों से संबंधित जानकारी जुटाकर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक तैयार किए गए हैं। कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर चल रहे कार्य की प्रगति की उपखंड जनगणना अधिकारी के माध्यम से जिला जनगणना अधिकारी नियमित निगरानी कर रहे हैं। दूसरा चरण दो समयावधियों में संचालित किया जाएगा। दुर्गम एवं हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में यह कार्य सितंबर 2026 में, जबकि जनपद के अन्य क्षेत्रों में फरवरी 2027 में कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें