फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक घायल

Sat, 06 Jun 2026 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित सनबैंड के समीप शनिवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया जबकि महिला सुरक्षित है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को दो लोग स्कूटी से सनबैंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह 6:55 बजे हादसे की सूचना मिली। डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल सचिन कुमार (19) को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं स्कूटी सवार सुलेखा (26) पत्नी राजू कुमार सुरक्षित हैं। घायल का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मूल रूप से बिहार से हैं और डांगसेरा में रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें