लोकार्पण कार्यक्रम में रावत ने कहा कि राज्य में बेहतर व सुविधा संपन्न शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। इसके तहत विद्यालय में भवनों, छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने इसी वित्तीय वर्ष में हाईस्कूल किरोड़ा को इंटर में उच्चीकृत करने, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाती बड़मा को वित्त सहित इंटर तक उच्चीकृत करने, जखनोली-कुरछोला सड़क का डामरीकरण करने, सिद्धसौड़-बांद-जम्मू खाल सड़क निर्माण की स्वीकृति, बड़मा से सैनिक स्कूल तक दो किमी लिंक सड़क का निर्माण करवाने, सैनिक स्कूल भवन के लिए 22 करोड़ अवमुक्त करने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जखोली की ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत व संचालन विद्यालय के प्रवक्ता शीशपाल रावत ने किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य व राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा, जसपाल लाल बैरवाण भी मौजदू थे।