फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 10 छात्र छात्राओं को बांटी 1.74 लाख की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत महाविद्यालय के 10 छात्र छात्राओं के बैंक खाते में 1.74 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस मौके पर कला संकाय में प्रथम रही वंदना रावत, द्वितीय शिवानी व तृतीय गीतिका चौहान एवं विज्ञान संकाय में सपना और गौरव प्रथम, द्वितीय रही अनामिका व तृतीय रही ज्योति ने छात्रवृत्ति प्राप्त की। जबकि एमए अर्थशास्त्र से नेहा रावत, एमए राजनीति शास्त्र से काजल तथा एमए हिंदी से अनूप कुमार भट्ट को छात्रवृत्ति दी गई। प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा की यह छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन के साथ-साथ आर्थिक सहयोग का काम करेगी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. शीतल वालिया, डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. सृजना राणा, डॉ. प्रतीक गोयल, शौकीन सजवान, संदीप आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें