अगस्त्यमुनि। नगर क्षेत्र में मंगलवार को हेयर सैलून और मांस की दुकानें बंद रहेगी। व्यापार संघ और विश्व हिंदू परिषद की संयुक्त बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल को बनाए रखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। व्यापारसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने बताया कि सभी संबंधित व्यापारियों ने मंगलवार बंदी पर सहमति जताई है। साथ ही प्रतिमाह 5 और 20 तारीख की पाक्षिक बंदी पर उन्हें छूट रहेगी। बैठक में विहिप के दशरथ सिंह बुटोला, मनीष बिष्ट, विक्रम सिंह, नवीन बिष्ट, एसएस सजवाण, नौशाद, आमिर, जाहिर, फरहान और बाबा पाल आदि मौजूद थे। संवाद