फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गुप्तकाशी में संस्कृत प्रतियोगिता शुरू

Wed, 23 Sep 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत भाषा प्रतियोगिता का शुभारंभ अटल उत्कृष्ट वीएस श्री राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश व्यापार संगठन के संरक्षक मदन सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में ऊखीमठ खंड के 20 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खंड संयोजक केशरी प्रसाद तिवारी ने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के उद्देश्य से जूनियर और सीनियर वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मुख्य अतिथि मदन सिंह रावत ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति का आधार है और प्रत्येक भारतीय को इस देवभाषा की जानकारी होनी चाहिए। जीआईसी गुप्तकाशी के प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय शोणितपुर के प्रधानाचार्य डॉ. नित्यानंद पोखरियाल, हिंदी प्रवक्ता दिलवर कोटवाल, शिवप्रसाद बहुगुणा, देवीप्रसाद सेमवाल और प्रदीप आदि मौजूद रहे। संचालन अजय भट्ट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें