विश्वनाथ मंदिर परिसर में प्राचीन मांगल व खुदेड़ गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर 9 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मांगल में सांकरी व खुदेड़ गीत में बणूस की महिलाएं प्रथम रही।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत ने कहा कि प्राचीन मांगल, जागर, खुदेड़ गीत, घस्यारी गीत हमारी लोक संस्कृति का हिस्सा हैं। मांगल गीत स्पर्धा में महिला मंगल दल सांकरी प्रथम, खुमेरा ने द्वितीय और गुप्तकाशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुदेड़ गीत में बणसू, खुमेरा व देवशाल की महिलाएं क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इस अवसर विधायक मनोज रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र दत्त नौटियाल, प्रदीप पुजारी, कुंवर सिंह नेगी, उदय सिंह चौहान, बीरेंद्र असवाल, सुदर्शन सिंह नेगी, मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।