फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मंदिर में हुए विराजमान साणेश्वर महादेव

Mon, 11 Jan 2016 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार को तीली गांव में सुबह सात बजे से ही पंडितों ने देवता की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की। इसके बाद आराध्य ने गांव का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। ग्रामीणों ने गांव की सीमा तक देवता की डोली को विदा किया। इस मौके पर कई ध्याणिया भावुक होकर रोने लगी। दोपहर एक बजे आराध्य अपने मंदिर पहुंचे। देवता ने अपने भक्तों से जब मंदिर में प्रवेश की अनुमति मांगी तो भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।


दिवारा समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत ने बताया कि दूसरे चरण की दिवारा अगले वर्ष होगी। सभी चरणों की दिवारा पूरी होने के बाद गांव में 27 दिन का महायज्ञ होगा। एक माह तक चली प्रथम चरण की दिवारा में राजेंद्र रावत, दर्शन रावत, नरेंद्र रावत, आरएस पंवार, कलम सिंह रावत आदि पहले दिन से साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि बीते वर्ष 13 दिसंबर को भगवान साणेश्वर की दिवारा यात्रा का प्रथम चरण शुरू हुआ था। 14 वर्ष बाद आयोजित इस अनुष्ठान को लेकर लोगों में खासा उल्लास देखने को मिला। देवता ने 28 से अधिक गांवों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भगवान साणेश्वर महाराज के कई रूप देखने को मिले। एक तरफ आराध्य के तौर पर गांवों में लोगों के दुख-दुख सुन उनका निवारण किया। वहीं दूसरी रक्षक के रूप में अपने भक्तों को सुरक्षा का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें