फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजिया समेत चार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य बाजारों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को विभागीय टीम ने रुद्रप्रयाग बाजार का निरीक्षण करते हुए अलग-अलग मिष्ठान भंडारों से चार खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर भेज दिए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान के नेतृत्व में टीम ने बाजार में किराना स्टोर व मिष्ठान भंडारों में चेकिंग करते हुए खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अलग-अलग दुकानों से गुजिया, बर्फी, घी व काजू-कतली के सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही कई दुकानों से एक्सपायरी डेट वाली खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया। विभागीय टीम ने दुकानदारों को अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने को कहा। साथ ही बिना लाइसेंस के संचालित दुकानों के स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए तय समय पर लाइसेंस कार्रवाई पूरी करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें