फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: भारी बारिश से फाटा में हादसा, गदेरे के पास मलबे में दबने से चार नेपाली मजदूरों की मौत

Fri, 23 Aug 2024 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand News: घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। फाटा में भारी बारिश से चार नेपाल के मजदूर मलबे में दब गए। चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Rudrapyarag Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश से रुद्रप्रयाग के फाटा में हादसा हो गया। गदेरे में आए मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सभी लोग नेपाल के थे, शवों को डीडीआरएफ की टीम रुद्रप्रयाग लेकर गई। 

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपेड के पास खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही टीम घटना स्थल के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य िकया।  वहां चार लोग मलबे में दबे दिखे जिन्हें तुरंत वहां से निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी गई जान

- तुल बहादुर पुत्र हरका बहादुर ग्राम सीतलपुर पोस्ट बुरवा बाजार थाना बुरवा बाजार जिला चित्तोन आंचल नारायणी।
- पूरन नेपाली 
- किशना परिहार पता उपरोक्त 
- दीपक बुरा जिला दहले आंचल करनाली नेपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें