फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध हालात में मौत, साथ आए दो युवक फरार; पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Sun, 08 Mar 2026 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं खबर के फैलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य बाजार स्थित एक होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं खबर के फैलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात से हरियाणा से आए दो युवक और एक महिला रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों युवक कमरे की चाबी लेकर होटल स्वामी से कुछ देर में लौटने की बात कहकर बाहर चले गए।

मगर जब वे देर शाम तक भी वापस नहीं लौटे तो होटल स्वामी को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से कमरे के भीतर झांककर देखा तो महिला कमरे के अंदर संदिग्ध अवस्था में गिरी हुई दिखाई दी। जिसके बाद होटल स्वामी ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर कमरे की जांच की। अंदर महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार महिला के साथ आए दोनों युवक सुबह से ही फरार बताए जा रहे हैं।

कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी साक्ष्य जुटाने में लगी है और जांच के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। देर रात तक पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें