फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: रिहायशी इलाके में कुत्ते का पीछा करते हुए घर के बाथरूम में घुसा गुलदार, दोनों एक साथ हुए बंद

Sun, 15 Nov 2026 09:51 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जखोली(रुद्रप्रयाग)

सार

पहाड़ी इलाकों में गुलदार की धमक अब आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गई है। गुलदार की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
घर के बाथरूम में घुसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही अब आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। ताजा मामला सुमाड़ी बाजार का है, जहां एक गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए रिहायशी मकान के बाथरूम में जा घुसा। अचानक घर के भीतर गुलदार दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना के बाद से सुमाड़ी बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को गुलदार की मौजूदगी का पता चल गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम गुलदार को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी हुई है। गुलदार के रिहायशी इलाके में घुसने की घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में मानव-वन्यजीव संघर्ष और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सहायक उप वन सरंक्षक डॉण. दिवाकर पंत ने बताया कि घटनास्थल पर पिंजरा लगाने की जगह कम होने के चलते गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दूसरे उपाय किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें