फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से तीन चरणों में खुलेगा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को अप्रैल में यातायात के लिए तीन चरणों में खोला जाएगा। इस दौरान यातायात को अन्य वैकल्पिक मोटर मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। भले ही यह बंदी एंबुलेंस आदि पर लागू नहीं होगी। हाईवे चौड़ीकरण के तहत नैल में पहाड़ी के कटान के लिए प्रशासन ने एनएच के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि राजमार्ग पर नैल में कठोर पहाड़ी है, जिसे काटकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। यहां पर चल रहे कार्य के चलते वाहनों के आवागमन के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना है। पहाड़ी कटान के साथ ही लटके बोल्डर हटाने के साथ ही सड़क की पर्याप्त चौड़ाई के लिए हाईवे को आगामी 1 से 30 अप्रैल तक यातायात के लिए तीन चरणों में खोला जाएगा, जिससे पहाड़ी कटान समेत अन्य कार्य तेजी से हो सके।
बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 11, दोपहर बाद 1 से 2 और शाम को 5 से 7 बजे तक ही हाईवे पर वाहनों का संचालन हो सकेगा। अन्य समय पर रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि जाने वाले वाहनों को रुद्रप्रयाग-बेलणी-दुर्गाधार-बावई-तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग आने वाले वाहनों को तिलवाड़ा-रतनपुर-जवाड़ी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। डीएम ने एनएच व कार्यदायी संस्था को हाईवे बंद होने से पहले दोनों तरफ बैरियर लगाने, मार्ग का निर्माण कार्य त्वरित गति से करने, वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित समय का साइन बोर्ड व प्रतिदिन कार्यों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें