फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से भीरी में एक घंटे बंद रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

सार

बारिश के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भीरी के समीप पहाड़ी से भारी मलबा आने से एक घंटे बंद रहा।इधर, बदरीनाथ हाईवे नौगांव, नरकोटा और सिरोहबगड़ में अति संवेदनशील हो रखा है।पहाड़ी से गिरे मलबा व पत्थरों का सड़क पर ढेर लग गया, जिस कारण बरसाती पानी भी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भीरी के समीप पहाड़ी से भारी मलबा आने से एक घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इधर, बदरीनाथ हाईवे नौगांव, नरकोटा और सिरोहबगड़ में अति संवेदनशील हो रखा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को हुई तेज बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भीरी में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से एक घंटे बंद रहा। पहाड़ी से गिरे मलबा व पत्थरों का सड़क पर ढेर लग गया, जिस कारण बरसाती पानी भी जमा हो गया। एनएच द्वारा बारिश बंद होने के बाद मलबे की सफाई कर यातायात बहाल किया गया। इधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग नरकोटा में रेल लाइन निर्माण के चलते खतरनाक हो रखा है। यहां पर हाईवे का लगभग तीन सौ मीटर हिस्सा कीचड़ से सना हुआ है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यही स्थिति नौगांव व सिरोहबगड़ में भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें