फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी ढहने से दो घंटे बंद रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
ुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ी के समीप पहाड़ी ढहने से वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, दो घंटे तक बंद - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
भटवाड़ी के समीप पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे दो घंटे तक बंद रहा। इस दौरान एक वाहन भी बोल्डर की चपेट में आ गया, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। एनएच द्वारा मशीनों की मदद से बोल्डर व मलबा साफ कर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी की दूरी पर भटवाड़ी में पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गिरे। इस दौरान श्रीनगर से कंडारा जा रहा वाहन भी बोल्डर की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार वीरेंद्र कुमार व संजय सिंह को खरोंच तक नहीं आई। भले ही वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे निर्माणाधीन है। इसलिए कई स्थानों पर पहाड़ियां संवेदनशील बनी हुई है। भटवाड़ी में भी पहाड़ी का हल्का हिस्सा ढह गया, जिस कारण हाईवे बंद हो गया। उन्होंने बताया कि एनएच द्वारा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें