रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में 7 से 13 जनवरी तक होने वाले रुद्रनाथ महोत्सव के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के लिए इन दिनों महिला मांगल दलों, गायकों और डांसर के लिए ऑडिशन चल रहे हैं। वहीं मेले में इस बार ढोल दमाऊं की प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर ऑडिशन में प्रतिभाग किया। प्रतिभागी खुशी, नेहा और दिव्या ने कहा कि नगर पालिका की ओर से यह बेहतर पहल की गई है। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक स्थानीय प्रतिभागियों को मौका देकर उनके भीतर की प्रतिभा को सामने ला सकें। संवाद