जखोली। स्व. इंद्रमणि बडोनी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उक्रांद की जनजागरण यात्रा मंगलवार को सुमाड़ी तिलवाड़ा से तुनेटा, मयाली होते हुए जखोली पहुंची। इस दाैरान कहा गया कि भाजपा और कांग्रेस ने जखोली को वोट की राजनीति तक सीमित रखा है।
उक्रांद केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में बढ़ते जंगली जानवर की दहशत, अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने, जल जंगल जमीन पर स्थानीय लोगों का अधिकार बहाल करने जैसे मुद्दों के लिए चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि बड़मा में सैनिक स्कूल का मामला हो या पूर्वी बांगर को पश्चिम बांगर मिलाने बाली सड़क का प्रकरण जनप्रतिनिधियों व सरकार ने जनता को गुमराह किया है। उक्रांद केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु कांत शुक्ला ने कहा कि जखोली ब्लाॅक को भाजपा कांग्रेस ने केवल वोट की राजनीति तक ही सीमित रखा है।
विकास के नाम पर केवल जनता के साथ धोखा किया गया। केंद्रीय मंत्री बलबीर चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि सड़क डामरीकरण में रिबन काटने तक सीमित रह गए हैं।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राय सिंह पंवार, उम्मेद सिंह नेगी, अनिल थपलियाल, राय सिंह पंवार, जिला कार्यकारी, जिला महामंत्री अजीत भंडारी, शैलेन्द्र बुटोला, उपेंद्र पंत, दीप प्रकाश भट्ट आदि माैजूद रहे। संवाद