फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हिंदू नववर्ष पर गुप्तकाशी में संघ का पथ संचलन

Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया भाग



गुप्तकाशी।
हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऊखीमठ खंड के स्वयंसेवकों ने गुप्तकाशी में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। संचलन में सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया। पथ संचलन गढ़वाल विकास निगम परिसर से शुरू होकर विश्वनाथ मंदिर मार्ग, मधुवन चौक और मुख्य बस अड्डे से होते हुए पुनः निगम परिसर में समाप्त हुआ। पूरे मार्ग पर स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह शैलेन्द्र ने कहा कि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से विक्रमी संवत के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय परंपरा की प्राचीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारी काल गणना युगों पुरानी है और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक दलबीर पुजारी ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए संघ के शताब्दी वर्ष में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें