फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बसुकेदार तहसील के भवन निर्माण के लिए 12.26 करोड़ मंजूर

Wed, 28 Oct 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में जारी हुए 50 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की तहसील बसुकेदार के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए शासन ने 12 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहले चरण में 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से ग्रामीण स्थायी तहसील भवनों के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके लिए हाल ही में यूकेडी नेता डॉ. आशुतोष भंडारी के नेतृत्व में करीब एक महीने तक क्रमिक अनशन भी चलाया गया था। अब शासन से मंजूरी मिलने और निर्माण के लिए धनराशि जारी होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। बता दें कि ग्रामीण निर्माण विभाग के रुद्रप्रयाग खंड की ओर से प्रस्तुत आगणन के परीक्षण और व्यय वित्त समिति की संस्तुति के बाद शासन ने मंजूरी दी है। शासन ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का प्रयोगशाला में परीक्षण कराने और स्वीकृत धनराशि के अनुरूप ही खर्च करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत तहसील के आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें