बसुकेदार। वर्ष 2025 की दैवी आपदा के बाद पूर्वी बांगर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अब तक नहीं सुधर पाई है। क्षेत्र की करीब छह से सात ग्राम सभाओं के ग्रामीण बदहाल सड़कों से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
प्रधान खोड़ सज्जन सिंह भंडारी, प्रधान डांगी सौरभ भट्ट, प्रधान मध्यगांव विमला देवी, प्रधान बक्शीर दीपा देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन सेमवाल और धनवीर मौर्य ने कहा कि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र का कई बार भ्रमण कर चुके हैं लेकिन सड़कों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। आपदा के बाद से सड़कें बदहाल हैं और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद