फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पूर्वी बांगर की सड़कों की नहीं हुई मरम्मत

Fri, 02 Oct 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बसुकेदार। वर्ष 2025 की दैवी आपदा के बाद पूर्वी बांगर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अब तक नहीं सुधर पाई है। क्षेत्र की करीब छह से सात ग्राम सभाओं के ग्रामीण बदहाल सड़कों से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ऐसी है कि आवाजाही में जान का जोखिम बना हुआ है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि क्षेत्र का कई बार भ्रमण कर चुके हैं लेकिन सड़कों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। आपदा के बाद से सड़कें बदहाल हैं और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रधान खोड़ सज्जन सिंह भंडारी, प्रधान डांगी सौरभ भट्ट, प्रधान मध्यगांव विमला देवी, प्रधान बक्शीर दीपा देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन सेमवाल और धनवीर मौर्य ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता आगामी चुनाव में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें