फोटो
चोपता। रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर चोपता के समीप बरसिल बैंड से स्वांरी-ग्वांस सड़क की स्थिति बदहाल बनी है। जगह-जगह डामर उखड़ने से मार्ग पर चलना दूभर हो रहा है। ग्राम प्रधान क्यूड़ी महेन्द्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सुकदेव नौटियाल, भगत सिंह फरस्वाण, ओमप्रकाश नौटियाल, अनिल सिंह, आशा देवी आदि ने बताया कि गत वर्ष ग्रामीणों के विरोध के बाद लोनिवि ने यहां डामरीकरण कार्य शुरू किया गया लेकिन आधे में ही काम छोड़ दिया गया। जहां तक डामर बिछाया गया था वह भी कुछ महीनों में ही उखड़ गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहीं लोनिवि के ईई मनोज दास ने कहा कि स्वारी-ग्वांस मार्ग पर कुछ स्थानों पर पानी होने के कारण डामर टिक नहीं पा रहा है। ऐसे स्थानों पर टाइल्स ही कारगर साबित हो सकती हैं। इसके लिए विभागीय कार्यवाही गतिमान है। संवाद