फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जंगली जानवरों से बचाव के लिए विद्यालय में होगी बायो फेंसिंग

Tue, 10 Nov 2026 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि। ग्राम पंचायत बस्टी में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्टी का निरीक्षण किया। डीएफओ विनीत मिश्रा और क्षेत्रीय वनाधिकारी संजय टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने जंगल से घिरे विद्यालय की सुरक्षा के लिए पौधरोपण के माध्यम से जैविक बाड़बंदी (बायो फेंसिंग) विकसित करने की संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने गुलदार, भालू, जंगली सुअर और बंदरों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों और किसानों को हो रही परेशानी बताई। उन्होंने स्कूली बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। डीएफओ ने सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बंदरों और लंगूरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिंजरे लगाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही वन विभाग के सहयोग से गांव में जनहित से जुड़े अन्य कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। इस मौके पर ग्राम प्रधान आकांक्षा भट्ट, सरपंच प्रेम सिंह बिष्ट और अखिलेश भट्ट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें