फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात संपर्क मार्ग बंद, पचास से अधिक गांवों में दिक्कत

Wed, 13 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक सप्ताह से सात संपर्क मार्गों से बंद होने से पचास से अधिक गांवों के लोगाें को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सड़कों के बंद होने से गांवों में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


बारिश से अगस्त्यमुनि ब्लाक में जखनोली बैंड-कुरछोला, छेनागाड़-बकसीर, सणगू-सारी व कमसाल-जगोठ तथा ऊखीमठ ब्लाक में पठाली-पलद्वाड़ी, बलसूंडी-अखोड़ी और रांसी तलसारी मार्ग बंद हैं। इन मार्गो पर कई स्थानों पर पुस्ते धंसे हैं और भारी मलबा व बोल्डर अटके पड़े हैं।

इन हालात में सड़कों से जुड़े 50 से अधिक गांवों का रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ बाजार से संपर्क कटा हुआ है। गांवों में सब्जी व अन्य वस्तुओं की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं ग्रामीणों को बाजारों तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी डीपी चमोली, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, दीपक रावत आदि का कहना है कि लोनिवि, पीएमजीएसवाई, लोनिवि (विश्व बैंक) के अधीन सड़कों के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है।

दूसरे दिन भी बंद राजमार्ग
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से आगे मुनकटिया में दूसरे दिन भी बंद है। मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से सफाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए छोटे वाहनों का आवागमन बंद है। वहीं पैदल रास्ते से केदारनाथ पहुंच रहे यात्रियों को अन्यत्र पैदल मार्ग से गौरीकुंड भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें