फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शंकराचार्य अस्पताल की सड़क बदहाल

Tue, 10 Nov 2026 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय की इकाई शंकराचार्य कोटेश्वर अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल बनी है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं और कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों, अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल तक पहुंचने के मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को जोखिम के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति से लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया था। विभाग ने गड्ढों में भरान कराया लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। सड़क की स्थिति अब भी खराब है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें