फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों का गिरेगा पारा, मैदान में सुबह-शाम ठंड, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार

Tue, 10 Nov 2026 08:34 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मौसम के बदलते रुख के बीच उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे पहाड़ों के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड महसूस होगी।
विज्ञापन
मसूरी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर उत्तराखंड के तापमान में देखने को मिल रहा है। अक्तूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश-बर्फबारी का भले नवंबर के पहले सप्ताह के कुछ दिनों में असर देखने को मिला लेकिन बीते कुछ दिनों में मैदान से पहाड़ तक का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल सुबह-शाम ही ठंड का अहसास होगा। केंद्र ने आज 10 नवंबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

ये भी पढे़ं...जेनी प्रकरण: हरक सिंह के आरोप पर सामने आईं पूर्व विधायक, एएसपी नेता बोले-जेनी ने खुद बताई थी बेटे की सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों की बात करें तो 14 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में बदलने वाले मौसम का मैदानी इलाकों के तापमान में ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, सोमवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.4 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकाें में रहा। दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय ठंड का अहसास कम हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें