रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवान ने हैदराबाद निवासी श्रद्धालु का खोया पर्स खोजकर लौटाया। पर्स में 20 हजार रुपये की नकदी, कीमती सामान और जरूरी कागजात थे। पुलिस के अनुसार, केदारनाथ मंदिर के निकास द्वार पर ड्यूटी कर रहे 46वीं वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल अनुज पंवार को पर्स मिला। उन्होंने पर्स की पहचान कर हैदराबाद निवासी डॉ. विजयलक्ष्मी को सौंप दिया। अपना सामान वापस मिलने पर डॉ. विजयलक्ष्मी ने पुलिसकर्मी का आभार जताया और उत्तराखंड पुलिस की सराहना की। संवाद