फोटो
रुद्रप्रयाग। जिले में 31 अक्तूबर तक चलने वाले सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बुधवार को सेक्रेड हार्ट स्कूल, घोलतीर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम और शोषण से बचाव के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय सहायता मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के तहत कानूनी संरक्षण, बाल पीड़ितों की निजता और बाल-अनुकूल न्यायिक प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। संवाद