फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ऋण के लिए बैंक में लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में करें निस्तारण

Mon, 17 Mar 2025 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक लोगों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने को लेकर बैंकों में लंबित आवेदनों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। डीएम ने कहा कि स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए जिस भी बैंक में आवेदनपत्र लंबित हैं सभी बैंक प्रबंधक उसका एक सप्ताह में निस्तारण करें।
विज्ञापन

जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि सभी बैंक प्रबंधक और विभागीय अधिकारियों का आपसी समन्वय बेहतर हो जिससे आवेदनपत्रों को निस्तारित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी सहित बैंकों में बैठक कर लंबित आवेदनपत्रों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली एवं होम स्टे योजना के तहत जिला पर्यटन अधिकारी को लंबित आवेदन का डेटा तैयार कर एलडीएम सहित बैंक प्रबंधकों को उपलब्ध कराने, संबंधित के साथ बैठक कर आवेदनपत्रों को निस्तारित करने को कहा। कहा कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम श्याम सिंह राणा, एलडीएम चतर सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग विभाग महेश प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अशोक लीलाधर और निदेशक केएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें