फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से रसोई गैस की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीरी-परकंडी मोटर मार्ग के बंद होने से क्षेत्र में रसोई गैस की सप्लाई भी ठप हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मोटर मार्ग को खुलवाने की मांग की है। कहना है कि बीते 9 अगस्त को जीआईसी परकंडी के समीप चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया था, लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्था द्वारा मार्ग पर पड़े मलबे की सफाई नहीं की गई है। इस समस्या के कारण क्षेत्र के जलई, सुरसाल, ककोला, धारलि, पेलिंग आदि गांवों में रसेाई गैस की सप्लाई भी ठप पड़ी है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शंभू प्रसाद भट्ट का कहना है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें