फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शराब और रकम बांटने की शिकायत पर रिपोर्ट तलब

Wed, 20 Nov 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विस के सिल्ला-ब्राह्मणगांव पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को शराब और रुपये बांटने की शिकायत पर निर्वाचन विभाग ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों काे भेजा। विस के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन




बुधवार को उपचुनाव मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को सूचना मिली कि सिल्ला-ब्राह्मणगांव पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को रुपये और शराब का प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की, जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि मौके पर रुपये और शराब बांटने के कोई प्रमाण नहीं मिले। इधर, रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट से भी रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें