फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से 13 बागियों का निष्कासन

Mon, 06 Feb 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बगावत करने वाले रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस के 13 पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही पार्टी ने इन रिक्त पदों में से विनोद देवशाली को ऊखीमठ ग्रामीण मंडल और कुलवीर सिंह रावत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी दी है।
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर रुद्रप्रयाग जिले की दोनों विस सीट पर बगावत करने वाले जिला, मंडल व अन्य मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

बताया कि बगावत करने वाले जिला महामंत्री गजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख फते सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शनी पंवार, ऊखीमठ नगर व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगत कोटवाल व दिनेश तिवाड़ी, अगस्त्यमुनि मंडल अध्यक्ष मदन चौहान, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी, जिला मंत्री विनोद डिमरी व सचेंद्र रावत, मंडल महामंत्री लक्ष्मण रावत, तल्लानागपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह और प्रांतीय परिषद के सदस्य विपिन सेमवाल कोे 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें