फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: उच्छोला गांव में हेलिकॉप्टर से 26 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Sat, 30 Aug 2025 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के अतिवृष्टि प्रभावित उच्छोला गांव में हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। अभी तक प्रशासन की ओर से 26 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई है। वहीं अन्य गांवों में सड़क से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारी राहत कार्यों में जुटे हैं। स्वयं डीएम राहत व बचाव अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मयाली-गुप्तकाशी सड़क के छेनागाड़ सहित अन्य कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने से जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर के अंतिम गांव उच्छोला तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए प्रशासन की ओर से हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। राहत सामग्री पहुंचाने के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है जिसमें डीएफओ रजत सुमन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं एसडीएम याक्षी अरोड़ा और जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि पहले दिन हेलिकॉप्टर से 26 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। प्रभावितों की सुरक्षा सहित अन्य सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें