पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर गर्भवती व शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती को नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिपं सदस्य संगीता नेगी ने गर्भवती महिलाओं को नारियल व फल भेंट किए। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक नीलम जमलोकी ने नंदा, गौरा और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता भट्ट व प्रेमा बर्त्वाल ने बताया कि गर्भवती महिला को फोलिक एसिड को नियमित खुराक के तौर पर लेना चाहिए। कहा कि गर्भवती को महसूस होने वाली असुविधा को यथासमय दूर करने के लिए नियमित जांच करानी जरूरी है। इस मौके पर नपं सभासद सरला देवी, सुपरवाइजर उर्मिला मैठाणी, कृष्णा कैंतुरा, संतोषी, राजेश्वरी आदि मौजूद थे। संवाद