फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: 14 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद दो सेवादारों के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे रावल भीमाशंकर लिंग

Sun, 03 May 2020 09:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
रावल भीमाशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रावल भीमाशंकर लिंग रविवार को केदारनाथ पहुंच गए। सुबह पांच बजे वह सड़क मार्ग से अपने दो सेवादारों के साथ पंचकेदार गद्दीस्थल, ऊखीमठ से रवाना हुए। सुबह करीब आठ बजे वह गौरीकुंड पहुंचे, जहां से दंडी से धाम के लिए रवाना हुए। शाम करीब साढ़े पांच बजे रावल केदारनाथ पहुंचे।

विज्ञापन


केदारधाम में देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारियों और मुख्य पुजारी ने रावल का स्वागत किया। रावल केदारनाथ मंदिर में विश्व कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह सोमवार को ही लौट जाएंगे।


बता दें कि रावल ऊखीमठ में 14 दिन के क्वारंटीन पीरियड में थे। बीती 19 अप्रैल को महाराष्ट्र के नांदेड़ से ऊखीमठ पहुंचे रावल को अपने तीन सेवादारों और दो ड्राइवरों के साथ स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। इसके चलते वह केदारनाथ मंदिर के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में भी शिरकत नहीं कर सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें