रुद्रप्रयाग। श्री गणेश रामलीला समिति की ओर से शुक्रवार से गुलाबराय में रामलीला शुरू हो गई। पहले दिन गणेश पूजन के साथ यज्ञ-हवन किया गया। रामलीला समिति के संयोजक व नगर पालिका के निवर्तमान सभासद लक्ष्मण कप्रवाण ने बताया कि दूसरे दिन नारद मोह एवं श्रवण लीला का मंचन होगा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रामलीला का मंचन दोपहर में किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो सकें। इस मौके पर मुकेश सिलोड़ी, आचार्य विपुल नौटियाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, ओमप्रकाश पोखरियाल, आशीष नौटियाल, बृजमोहन बिष्ट, महिला मंगल दल कीर्तन मंडली भाणाधार, गुलाबराय सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। संवाद